समय के सदुपयोग का दिया संदेश
काठमंडीस्थित माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भारती कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को बाल संस्कार केंद्र का आयोजन किया गया। इस मौके पर आए मुख्यातिथि मनुदेव ने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करते हुए सत्कार्य करने का संदेश दिया गया। बच्चों द्वारा इस अवसर पर कविता, भजन भाषण प्रस्तुत किया गया।
ट्रस्ट की ओर से आए अमित जैन ने बच्चों को विद्यार्थी जीवन को पूरे जीवन का आधार और तपस्या का समय बताया। यही वो समय होता है, जिसमें हम अपने भावी जीवन की दिशा और दशा तय करते हैं। इस समय का सदुपयोग संभलकर करते हुए सफलता की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर हरिप्रकाश गुप्ता, दिनेश गर्ग, मीनाक्षी, गणपत शर्मा, संजय चावला, प्रवीण बंसल, अजेश गुप्ता,रीतू, अन्नू, दीपिका, अरुण, विकास जैन रामअवतार शास्त्री मौजूद रहे।