- Hindi News
- पीड़ितों की मदद के लए जनसेवा संस्थान की टीम कश्मीर रवाना
पीड़ितों की मदद के लए जनसेवा संस्थान की टीम कश्मीर रवाना
पीड़ितों की मदद के लए जनसेवा संस्थान की टीम कश्मीर रवाना
रोहतक| कश्मीरमें आई प्रलयंकारी बाढ़ से तबाह हुए परिवारों की मदद के लिए संस्थाएं आगे आने लगी हैं। एक ओर जहां अन्न वस्त्र भेजे जा रहे हैं, वहीं पर आर्थिक मदद भी की जा रही है। जनसेवा संस्थान रोहतक के स्वयं सेवकों की टीम बुधवार को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कश्मीर रवाना हो गई। टीम में संस्थान के अध्यक्ष स्वामी परम चैतन्य के नेतृत्व में संस्था के स्वयं सेवक प्रदीप गोयल, सुमित मलिक, सोमबीर, तसबीर हुड्डा, अशोक पुनिया शामिल हैं। साथ में कंबल, चने, बिस्कुट, गुड़, पानी की बोतलें वस्त्र भेजा गया है। संस्थान के पदाधिकारी महेंद्र अग्रवाल, ईश्वर चंद सिंघल डॉ. जगदीश मलिक ने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। इसी क्रम में भारत स्काउट एवं गाइड के स्काउट्स एवं रोवर्स ने कश्मीर में आई बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री और 11,000 रुपए की अनुदान राशि कश्मीर भेजी है।