पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोजगार के नाम पर हो रही वसूली पर रहें सावधान

रोजगार के नाम पर हो रही वसूली पर रहें सावधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगरकोई व्यक्ति रोजगार सेवा का नाम लेकर नाम दर्ज कराने के लिए 100-100 रुपए अथवा अन्य धनराशि आपसे वसूल करता है तो उससे सावधान रहें। रोजगार विभाग के अनुसार विभाग की तरफ से ऐसे किसी व्यक्ति को प्राधिकृत नहीं किया गया है, जो रोजगार सेवा के नाम पर गांव-गांव अथवा शहर में जाकर नाम दर्ज करने का कार्य करता हो।

बेरोजगार किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आएं क्योंकि रोजगार कार्यालय अपनी सभी सेवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाता है और पात्र व्यक्ति रोजगार कार्यालय में आकर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए मंडल रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01262-247573 पर संपर्क किया जा सकता है। बेरोजगार प्रार्थी रोजगार विभाग की वेबसाइट पर स्वयं नाम दर्ज करा सकते हैं।