पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थी व्यक्तित्व विकास पर दें ध्यान : बेदी

विद्यार्थी व्यक्तित्व विकास पर दें ध्यान : बेदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यक्तित्वही इंसान की पहचान है। व्यक्तित्व ही जीवन में बेहतर रोजगार का मार्ग प्रशस्त करता है। जीवन में सफलता एवं उन्नति के लिए जरूरी है कि विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दें। यह बात एमडीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल टूरिज्म एंड मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में बुधवार से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ सत्र में उभर कर सामने आई। बोरिंग टू चार्मिंग, शाई टू डायनेमिक- थ्रू पर्सनालिटी डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन स्किल्स इन हॉस्पिटेलिटी एण्ड टूरिज्म इंडस्ट्री विषयक इस कार्यशाला के प्रथम दिन चार सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने व्यक्तित्व विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

इकलेट हास्पिीटिलटी, चंडीगढ़ के निदेशक प्रभजोत बेदी कार्यशाला के प्रथम दिन मुख्य रिसोर्स पर्सन रहे। व्यक्त्वि विकास को लेकर उन्होंने चार सत्र लिए। प्रभजोत बेदी ने प्रथम सत्र में पर्सनालिटी एनरिचमेंट बारे में बताया। आईएचटीएम के निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने कार्यशाला की रूपरेखा रखी। एमडीयू के निदेशक, कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ प्रो. कुलदीप सिंह छिक्कारा ने बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यशाला में शिरकत की।