- Hindi News
- कुत्तों ने नीलगाय के बच्चों को नोंचा, दो घायल, एक बिछड़ा
कुत्तों ने नीलगाय के बच्चों को नोंचा, दो घायल, एक बिछड़ा
कुत्तोंके आतंक से लोग तो परेशान थे ही, लेकिन अब जानवरों में भी दहशत देखने को मिल रही है। दरअसल बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर कुत्ताें ने हमला कर नीलगाय के दो बच्चों को घायल कर दिया, जबकि तीसरा झुंड से बिछड़ गया है। घायलों का इलाज वन्य जीव प्राणी निरीक्षक कार्यालय में किया जा रहा है। फिलहाल मिनी जू स्थित भालू के खाली पड़े पिंजरे में तीनों को रखने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
जींद रोड बाईपास के खेतों में बुधवार की सुबह नीलगाय का एक बच्चा दिखा। जिसके पीछे कुत्ते लगे हुए थे। इसी दौरान एमसी राजबीर सैनी के बेटे राजेश सैनी ने नीलगाय के बच्चे को बचाया और इसकी सूचना वन्य जीव निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ढुल को दी। मौके पर पहुंचे ढुल रोज के बच्चे को लेकर कार्यालय गए। इससे पहले अटायल में नीलगाय के एक बच्चे को कुत्तों ने घायल कर दिया था। उसकी अगली बांया पैर टूट गया है। खबर मिलने पर उसे भी ले अाया गया है। छोटी बहू गांव के जमींदार ने भी नीलगाय के एक बच्चे को ले आकर यहां छोड़ दिया।
रोहतक. जींदबाईपास पर खेत से मिले घायल नीलगाय के बच्चे की जांच करते जिला वन्य प्राणी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ढुल।