- Hindi News
- नकल के भरोसे भविष्य बना रहे 21 विद्यार्थी पकड़े
नकल के भरोसे भविष्य बना रहे 21 विद्यार्थी पकड़े
उड़नदस्तोंके सहारे नकल पर लगाम लगाने की बोर्ड की सारी कवायद फेल हो गई है। परीक्षा सेंटर बनाए गए स्कूल प्रबंधन भी नकलविहीन परीक्षा कराने का दावा करते रहे हैं, लेेकिन रोजाना नकलची पकड़े जा रहे हैं। बुधवार को सुबह की पाली में 16 और शाम की पाली में 5 नकलची धरे गए, जिनका बाद में केस बनाया गया।
नकल करने की खबरें से परेशान शिक्षा विभाग हरकत में आया। तब जाकर सेंटरों पर सख्ती दिखाई दी बावजूद इसके परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग होता रहा है। सुबह की पाली में 10वीं के गणित की परीक्षा रही। शाम को 12वीं का लोक प्रशासन का पेपर हुआ। फ्लाइंग स्क्वॉयड ने दोनों पालियों में मिलाकर कुल 21 परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। सुपरिंटेंडेंट जगदीश सैनी ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वायड परीक्षा के दौरान सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। जाट हाई स्कूल के सेंटर सुपरिंटेंडेंट अनुज मलिक ने बताया कि सुबह की पाली में 356 बच्चों ने परीक्षा दी, जबकि शाम की परीक्षा में मात्र 7 बच्चे थे। इसमें से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। पकड़े गए नकलचियों पर केस बना दिया गया है।
}सैनी सीनियर सेकेंड्री गर्ल्स स्कूल से- 3
} जाट हाईस्कूल से एक लड़की समेत- 9
} जाट सीनियर सेकेंड्री स्कूल से- 3
} दूसरी पाली में इस्माइला स्कूल से- 4
} सांपला से- 1
} राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम से - 1
इन केंद्रों से पकड़े