पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वारंट आॅफिसर ने मारा छापा, किशोर को पुलिस की हिरासत से छुड़ाया

वारंट आॅफिसर ने मारा छापा, किशोर को पुलिस की हिरासत से छुड़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाईकोर्टके वारंट आॅफिसर ने बुधवार तड़के चार बजे सीआईए पुलिस थाने में छापा मारकर बाइक चोरी के मामले में पकड़े किशोर हरप्रीत सिंह को छुड़ाया लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बाइक चोरी के शक में किशोर को 12 दिन से गलत तरीके से हिरासत में रखा हुआ था, जबकि हरप्रीत के बड़े भाई परमजीत को चोरी के मामले में जेल भेजा जा चुका है। हालांकि सीआईए पुलिस के अधिकारी इसे बड़े बेटे को बचाने के लिए परिजनों द्वारा रची साजिश करार दे रहे हैं।

बाइकचोरी के आरोप में भेजा जेल

शास्त्रीनगर निवासी बख्शीश सिंह ने बताया कि चार सितंबर को उसका बेटा परमजीत हरप्रीत छोटूराम चौक पर पीर की ज्योति जलाने गए। तभी पुलिस की टीम दोनों को उठाकर सीआईए में ले गई, अगले दिन परमजीत को बाइक चोरी के मामले में अदालत में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि हरप्रीत को गलत तरीके से हिरासत में रखा। पीड़ित परिवार का कहना है कि जामा तलाशी के बाद जब परमजीत का सामान दिया गया, तभी एक पर्स दो मोबाइल फोन मिले। इसमें एक पर्स पर हरप्रीत के नाम की स्लिप लगा रखी थी। इससे उनका शक यकीन में बदल गया कि हरप्रीत पुलिस की ही हिरासत में है।

इसके बाद आला अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन हरप्रीत के बारे में पुलिस ने कोई भी सूचना से इनकार कर दिया। इसके बाद बख्शीश सिंह ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई कि उसके बेटे हरप्रीत को रोहतक पुलिस ने अवैध हिरासत में रखा हुआ है। बुधवार तड़के करीब 2 बजे हाईकोर्ट की तरफ से वारंट आफिसर बिजेंद्र सिंह रोहतक पहुंचे और बख्शीश सिंह से संपर्क किया। इसके बाद सीआईए में दबिश देकर किशोर को बरामद कर लिया।

रोहतक. हाईकोर्टद्वारा जारी वारंट दिखाता बख्शीश।