पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंटर से टकराई बाइक दो चचेरे भाइयों की मौत

कैंटर से टकराई बाइक दो चचेरे भाइयों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलानौरके खेरड़ी मोड़ पर कैंटर से टकराने से दो चचेरे भाइयों 16 वर्षीय कशिश 17 वर्षीय हर्षित की मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक कशिश, पुनीत हर्षित एक ही परिवार से संबंध रहते हैं। बुधवार को बाइक पर सवार होकर खेरड़ी मोड़ से घर लौट रहे थे। रास्ते में मोड़ के नजदीक संतोषी माता के मंदिर के सामने बाइक का संतुलन बिगड़ गया और साइड में खड़े कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सिर में गहरी चोट लगने से कशिश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुनीत हर्षित को पीजीआई में दाखिल कराने के लिए ले जाया गया। रास्ते में हर्षित ने भी दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए।

गहरेदोस्त थेे कशिश पुनीत

पुलिसने बताया कि तीनों चचेरे भाईयों में गहरा प्यार था। पुनीत कशिश दसवीं कक्षा में एक साथ पढ़ते थे, जबकि हर्षित 11वीं कक्षा का छात्र रहा। अब पुनीत पीजीआई में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। दो साल पहले उसके पिता की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। कलानौर के वार्ड नंबर 10 में के एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत होने से मातम का माहौल है।

कार की टक्कर से ऑटो पलटी, तीन घायल

बुधवारशाम गोहाना रोड सामने से रही कार ऑटो के बीच टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ऑटो पलट गई, जिसमें दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिसे पीजीआई में दाखिल कराया गया,जबकि दो घायल मामूली उपचार के बाद चले गए। गोहाना रोड निवासी राजकुमार अपने दोस्त मोनू के साथ अड्डे की तरफ रहा था। उधर, सुखपुरा चौक की तरफ जा रही ऑटो से कार की टक्कर हो गई। इससे ऑटो सड़क किनारे पलट गई। तत्काल राहगीरों ने घायलों को निकाल कर पीजीआई पहुंचाया। सब्जी मंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रोहतक. टक्करके बाद क्षतिग्रस्त आॅटो को दिखाते लोग।

रोहतक. गोहानारोड स्थित दयानंद मठ के पास कार आॅटो की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार।