- Hindi News
- फीस वृद्धि को लेकर वीसी से मिला एबीवीपी का प्रतिनिधिमंडल
फीस वृद्धि को लेकर वीसी से मिला एबीवीपी का प्रतिनिधिमंडल
हिन्दूकॉलेज सोनीपत में विद्यार्थियों से यूनिवर्सिटी पैमाने से अधिक फीस वसूली जाने के चलते बुधवार को एबीवीपी का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला। एबीवीपी द्वारा पिछले कई दिनों से कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
इसके चलते एबीवीपी सेे कुलपति ने सात दिन का समय लिया, ताकि वे इस विषय पर संज्ञान ले सके। सात दिन के बाद एबीवीपी का प्रतिनिधि मंडल इस विषय पर कुलपति से मिला और कहा कि हमने हिन्दू कॉलेज सोनीपत की मैनेजमेंट से बातचीत की है इसमें उन्हें बड़ी हुई फीस वापस लेने को कहा गया है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, एमडीयू अध्यक्ष अमनदीप फौगाट, पुनीत तलवार, सुमित मौजूद रहे।