- Hindi News
- परीक्षा में फ्लाइंग स्क्वाॅयड ने 9 नकलची पकड़े
परीक्षा में फ्लाइंग स्क्वाॅयड ने 9 नकलची पकड़े
परीक्षा में फ्लाइंग स्क्वाॅयड ने 9 नकलची पकड़े
रोहतक| नकलविहीनपरीक्षा का दावा अब मजाक बनता जा रहा है। गुरुवार को बोर्ड परीक्षा में फ्लाइंग स्क्वाॅयड ने 9 परीक्षार्थियों को पकड़ा। सुबह हाईस्कूल के विज्ञान तथा शाम में संस्कृत, पंजाबी और उर्दू की परीक्षा थी। सुपरिंटेंडेंट जगदीश सैनी ने बताया कि राजकीय सीनियर सेकेंड्री स्कूल बहू अकबरपुर से नकल के 6 केस बनाए गए, जबकि सीनियर सेकेंड्री स्कूल निडाना से 2 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। भिवानी रोड स्थित राजकीय सीनियर सेकेंड्री स्कूल से नकल का एक केस बनाया गया।