पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 100 से ज्यादा ड्राइवरों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच

100 से ज्यादा ड्राइवरों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
100 से ज्यादा ड्राइवरों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच

रोहतक| इंडियनऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा ड्राइवर डे पर बुधवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ड्राइवरों के स्वास्थ्य की जांच कर उनमें दवा का वितरण किया गया। हिसार रोड स्थित वर्मा ऑटाे फ्यूल सोनीपत रोड पर राठी ब्रदर्स पेट्राेल पंप पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस मौके पर 100 से ज्यादा ड्राइवरों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। जांच के बाद उनमें दवा का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल के स्थानीय तथा हिसार मंडल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।