पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजीआई में बिगड़े हालात, मरीज बोले साहब! अपनी लड़ाई में हमें मत मारो

पीजीआई में बिगड़े हालात, मरीज बोले साहब! अपनी लड़ाई में हमें मत मारो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केस1: मैडम!तेरे पति के बचने की उम्मीद फिलहाल कम है। अब हम कुछ नहीं कर सकते। इस मर्ज का डॉक्टर हड़ताल पर है। जहां मर्जी वहां लेकर जाओ। यह सुनते ही हुए सोनीपत की ऊषा फफक पड़ी। बोली, पड़ोसियों से चंदा मांगकर कैंसर से जूझ रहे पति जीतलाल 55 को लेकर पिछले हफ्ते पीजीआई में भर्ती कराया था। हड़ताल के कारण तीन दिन से डॉक्टरों ने सुध नहीं ली। रविवार की सुबह खून की उल्टी के बाद से हालत नाजुक होने लगी। बड़े डॉक्टर को बुलाया तो उसने कहा एम्स लेकर जाओ। हम कहां से महंगा इलाज करा पाएंगे। तब तक साथ के लोगों ने जीतलाल को उठाकर एंबुलेंस में लेटा दिया था। गाड़ी चली गई, लेकिन आखिर में उसके कहे शब्द कि हड़ताल होती तो मेरा सुहाग बच जाता, लोगों को रुला गया।

केस 2: मेडिसनवार्ड 10 का बेड नंबर 23 जिस पर भर्ती बोहर निवासी किडनी मरीज खजानी देवी 68। दामाद कप्तान सिंह ने बताया कि 4 दिन से डायलसिस नहीं होने से स्थिति बिगड़ने लगी है। तीन दिन डॉक्टर राउंड पर नहीं आए हैं। सुबह से खजानी देवी की आंख खुलना बंद हो गई है।

केस 4: रानी28 खरकपुरा जींद की है। पांच दिन कैथल में भर्ती थी। शनिवार को पीजीआई लाई गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वापस भेज दिया गया। शीतल 38 जींद का रहने वाला है। विपरीत दिशा से रही दो ट्रेनों के बीच में फंस जाने से गिरकर घायल हो गया। उसके भाई रूपेश ने बताया कि डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ठीक से इलाज नहीं हो पा रहा है। लिहाजा शाम तक घर लेकर चले जाएंगे।

केस5: कुकडौलाकी नीलम का चार दिन का बच्चा आईसीयू में है। डॉक्टर देखने नहीं आए हैं। गीता बड़ा लिजवाना से आई है। 19 को पैदा हुआ बच्चा आईसीयू में है। बच्चे को रख तो लिया लेकिन देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है।

केस6: बोहरनिवासी कप्तान सिंह ने बताया कि इसी के साथ बेड पर 24 नंबर बेड पर मेवात की लड़की 18 साल की प्रतिभा भर्ती हुई थी। शनिवार की शाम को छह बजे उसकी मौत हो गई। डॉक्टर देखने नहीं पहुंचे थे। उसी बेड पर परसो भी 40 वर्षीय एक महिला की भी मौत हो गई थी।

केस7: लाखनमाजराकी शीलवंती है। तीन दिन पहले इलाज पूरा हुआ है। डॉक्टरों की हड़ताल से अभी तक डिस्चार्ज नहीं किया गया है। सोनीपत घढवाल की रहने वाली कांता 16 सितंबर से भर्ती है। उसको पेट की तकलीफ है। रविवार को भी काेई डॉक्टर देखने नहीं आया। मेडिसन वार्ड में 11 बेड हैं। सभी भरे हुए थे।