ट्रेनें 10 घंटे तक लेट
सर्दी ने दिखाए तेवर, अब ठिठुरन
रोहतक| उत्तरीहवाओं के कारण समूचे जिले में सर्दी बढ़ गई है। रविवार सुबह से हवाएं चलने से ठिठुरन दिनभर बरकरार रही। वहीं शाम होते-होते हल्की रिमझिम ने ठिठुरन को बढ़ा दिया। सुबह भी देर तक लोग घरों में दुबके रहे। हालांकि दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस 15 दिसंबर को उत्तर भारत में दस्तक देने जा रहा है। इसी वजह से उत्तर भारत के इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बादल भी छाए रहेंगे तथा दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
उत्तरी हवाओं का असर
सर्दीका असर अचानक बढ़ने की वजह है बादलों का असर कम होने के साथ आसमान साफ होना। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दो दिन से उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 15 से 16 दिसंबर को बादलों की आवाजाही होगी। जिले सहित कई स्थानों पर धुंध होने की संभावना है।
आगेक्या
अभीआसमान से रिमझिम फुहार ओस की तरह पानी की बूंदें गिर रही है। ये सिलसिला अब सोमवार को भी जारी रहेगा, लेकिन मौसम रविवार की अपेक्षा सोमवार को गर्म रहने वाला है।
रोहतक. रविवारशाम कोे गिरी फुहारों ने गुलाबी ठंड का अहसास कराया।
रोहतक. वाहनाेंको लाइट जलाकर अपने गंतव्य की ओर जाना पडा, यह दृश्य दिल्ली बाईपास चौक का है।
रोहतक। धुंध कोहरे के चलते रविवार को ट्रेन संचालन पर बुरा असर पड़ा। पूरब से आने वाली ट्रेनें दो से दस घंटे तक विलंब से चल रही हैं। जयपुर से चंडीगढ़ के बीच चलने इंटरसिटी अप 2 घंटे विलंब से चल रही है। उद्यान आभा एक्सप्रेस अप अपने निर्धारित समय से 10 घंटे लेट है, जबकि पंजाब मेल अप 2 घंटे देरी से है। जम्मू-तवी भी अपने निश्चित समय से आधा घंटे विलंब से है। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।