- Hindi News
- पीड़िता के बयानों को लेकर असमंजस, आज आएगी रिपोर्ट
पीड़िता के बयानों को लेकर असमंजस, आज आएगी रिपोर्ट
रोहतक| पीजीआईएमएसके वार्ड नंबर 12 की यूनिट नंबर दो में एक मंदबुद्धि महिला मरीज से दुर्व्यवहार का मामला पुलिस और प्रबंधन के लिए काफी पेंचीदा बना हुआ है। पुलिस हालांकि एक बार पीड़िता का बयान ले चुकी है, लेकिन महिला के मंदबुद्धि होने के चलते बयानों के लिए दोबारा से मनोचिकित्सकों की मदद ली जाएगी।
वहीं सोमवार को मेडिकल रिपोर्ट गायनी विभाग की ओर से अधिकारियों को जमा कराई जाएगी। पीजीआईएमएस थाना इंचार्ज एमआई खान का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस जांच कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी। अभी तक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी भी नहीं की गई है। उधर, प्रबंधन ने अब फैसला लिया है कि अब महिला पीड़िताओं की देखभाल के लिए सिर्फ महिला सहायकों को ही लगाया जाएगा। इसके लिए यदि सामाजिक संस्था को भी सेवा करनी है तो उन्हें भी महिलाकर्मी को ही भेजना होगा।
केस हिस्ट्री भी जांचेंगी पुलिस
पुलिसमहिला की पुरानी केस हिस्ट्री का भी पता लगाएगी। महिला को अनजान कहकर भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय हाथ और पैर में फ्रेक्चर भी मिला और एक नुकीली चीज से गहरा घाव भी है। ऐसे में पहले भी उसके साथ क्या वारदात की गई है। इसका भी पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पीजीआई में मंदबुद्धि से छेड़छाड़ का मामला