पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना आधार कार्ड वाले को मिलेगा 17 डिजिट का नंबर

बिना आधार कार्ड वाले को मिलेगा 17 डिजिट का नंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिनाआधार कार्ड वाले गैस उपभोक्ताओं को अब गैस एजेंसी खुद 17 डिजिट का विशेष नंबर जारी करेगी। इस नंबर की सहायता से उपभोक्ता डीबीटीएल से जुड़ सकेगा और उसे गैस सब्सिडी बैंक खाते से मिलना शुरू हो जाएगी। यह आदेश आने के बाद एजेंसियों ने विशेष नंबर जारी करना भी शुरू कर दिया है।

डीबीटीएल से जुडऩे के लिए गैस कंपनियों ने इस बार फार्म जारी किए हैं। इनमें फार्म एक दो उनके लिए है जिनके पास आधार कार्ड है जबकि फार्म तीन चार उन उपभोक्ताओं को भरकर जमा करवाना है जिनका आधार कार्ड अब तक बनकर नहीं आया है। आदेश के अनुसार जो लोग अभी आधार कार्ड नहीं बनवा पाए हैं, उन्हें चार फार्म भरकर एजेंसी में जमा करवाने होंगे। इसके साथ ही एजेंसी 17 डिजिट का विशेष नंबर उपभोक्ता को जारी करेगी। बाद में यही नंबर बैंक में बताना होगा। इससे उपभोक्ता को डीबीटीएल के साथ जोड़ दिया जाएगा। इन फार्मों के साथ उपभोक्ता को गैस पास बुक, बैंक पास बुक की फोटो प्रति लगानी होगी। यह नंबर तक मान्य होगा, जब तक उपभोक्ता का आधार कार्ड बनकर नहीं जाएगा। केंद्र सरकार ने कांग्रेस सरकार की इस योजना में आंशिक परिवर्तन करते हुए योजना का नाम भी बदल दिया है। इस योजना को अब पहल-एक नई दिशा नाम दिया गया है। पहल यानि प्रत्यक्ष हस्तांतरण लाभ।

सभी को मिलेगा विशेष नंबर

^एजेंसियोंकी ओर से बिना आधार कार्ड वाले उपभोक्ताओं को 17 डिजिट का विशेष नंबर जारी करने का काम शुरू कर दिया गया है। उपभोक्ता भी फार्म जमा करवाते समय याद से यह नंबर लेकर जाएं। एजेंसी की ओर से उपभोक्ता के मोबाइल पर यह नंबर एसएमएस भी किया जाएगा। -सतीश दहिया, सप्लाईइंचार्ज, जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग।

31 मार्च तक मिलेगा सब्सिडी वाला सिलेंडर

डीबीटीएलसे नहीं जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को तीन माह का ग्रेस पीरियड भी देना तय किया है। यानि जो उपभोक्ता डीबीटीएल से नहीं जुड़ेगा, उसे सरकार 31 मार्च तक सब्सिडी वाला सिलेंडर देगी। 1 अप्रैल से उसे सिलेंडर की पूरी कीमत अपनी जेब से वहन करनी होगी।

जनवरी से बैंक खाते में आएगी सब्सिडी

जोउपभोक्ता डीबीटीएल से जुड़ चुके हैं, उनकी सब्सिडी जनवरी माह से उनके खाते में आनी शुरू हो जाएगी। गैस एजेंसी संचालक श्याम अग्रवाल ने बताया कि रिफिल की बाजार कीमत 746 रुपए है। यह कीमत उपभोक्ता को देनी होगी। बाद में खाते में सरकार सब्सिडी के 348 रुपए जमा करवाएगी