कब्जा लेने गई टीम को किसानों ने खदेड़ा
किसानों की आपत्तियां नजर अंदाज कर भेजी रिपोर्ट, रद्द हो
भिवानीरोड पर कुताना गांव के अंतर्गत पांच साल पहले एक्वायर हुई जमीन पर खुदाई करने जेसीबी लेकर पहुंचे हुडा विभाग के ठेकेदार और उसके कारिंदों को किसानों ने खदेड़ दिया। ठेकेदार उक्त जमीन में सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू करने गया था। किसानों ने यह कहते हुए विरोध जताया कि जमीन पर कब्जा लेने या काम शुरू करने से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया। अगर वह विरोध करते तो उनके द्वारा खून-पसीने की मेहनत से उगाई गई फसल जेसीबी से बर्बाद कर दी जाती। किसानों के विरोध के बाद उन्हें जमीन खाली करने के लिए सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया गया है, वहीं किसानों का कहना है कि वह सोमवार को विधायक मनीष ग्रोवर से मुलाकात कर जमीन खाली करने की मोहलत मांगेंगे।
गौरतलब है कि करीब पांच साल पहले भिवानी चुंगी और ड्रेन नंबर-8 के बीच करीब 60 किले जमीन का हुडा ने अधिग्रहण किया था। यहां उद्योग सेक्टर स्थापित करना प्रस्तावित था, जबकि वर्तमान में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की योजना है। रविवार दोपहर करीब 1 बजे हुडा ठेकेदार जेसीबी और अपने कर्मचारियों को साथ लेकर उक्त जमीन पर खुदाई करने पहुंच गया। इसकी भनक लगते ही दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए और खुदाई का विरोध करते हुए ठेकेदार और उसके कर्मचारियों को खदेड़ दिया।
किसानों के साथ एक घंटे तक हुई बातचीत भी बेनतीजा रही, जिसके बाद उन्हें जमीन खाली करने के लिए सोमवार तक का अल्टीमेटम दे दिया गया।
रोहतक. रेलवेबाईपास विरोधी किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में वित्त मंत्री से मिलते 12 गांवों के प्रतिनिधि।
रिटायर्ड जज करें राजस्व अधिकारी की जांच
समितिने कहा कि किसानों ने प्रोजेक्ट को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए प्रोजेक्ट को पूरी तरह से नकारा था, लेकिन जिला राजस्व अधिकारी ने किसानों की आपत्तियों को नजर अंदाज करते हुए मनमानी रिपोर्ट भेजी। समिति ने कहा कि राजस्व अधिकारी ने मनमानी क्यों चलाई, इसकी जांच सेवानिवृत्त जज के द्वारा कराई जाए।
महम| रोहतकके अंदर से गुजरने वाली गोहाना रेलवे लाइन को लेकर टिटोली समरगोपालपुर के किसानों ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन ढुल के नेतृत्व में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को रोहतक सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपकर कहा कि रेलवे बाईपास के लिए कांग्रेस सरकार में जो उनकी ज