पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक ने सरेराह छात्रा का हाथ पकड़ा, गिरफ्तार

युवक ने सरेराह छात्रा का हाथ पकड़ा, गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. पुलिस-प्रशासनके तमाम दावों के बाद भी शहर में छात्राएं महिलाएं महफूज नहीं हैं। आए दिन छेड़छाड़ फब्तियां कसने के मामले सामने रहे हैं। शहर में छेड़छाड़ का एक मामला फिर सामने आया है। मनचले ने पहले तो नाबालिग छात्रा का रास्ता रोका और फिर बदनीयती से हाथ पकड़ लिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। बहरहाल परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत के अनुसार शोरा कोठी निवासी 15 वर्षीय छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में कॉलोनी के ही एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। वह कुछ कुछ समझ पाती, इससे पहले ही उसने बदनीयती से उसका हाथ पकड़ लिया। युवती ने विरोध किया और शोर मचा दिया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता की मांग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। देर रात दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।