पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पैट की नई डेटशीट जारी पहला चरण कल से

स्पैट की नई डेटशीट जारी पहला चरण कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | स्पैट2015 के लिए नई डेट शीट जारी कर दी गई है। अब पहला चरण 16 दिसंबर से शुरू होगा और अंतिम चरण 28 फरवरी को खत्म होगा। पहला चरण 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। पहले चरण में तीन टेस्ट आयोजित किए जाते हैं। दूसरा चरण ब्लॉक स्तर पर 2015 में 12 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा। दूसरे चरण में पहले चरण में चयनित बच्चे ही भाग लेंगे। दूसरे चरण में 6 टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। तीसरा अंतिम चरण 20 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। तीसरा चरण इस बार केवल अंबाला, रोहतक और गुड़गांव, हिसार एवं स्पोर्ट्स स्कूल राई में आयोजित होंगे। तीसरे चरण में दूसरे चरण में चयनित खिलाड़ी ही भाग लेंगे।