पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडि़ता के बयानों को लेकर असमंजस आज आएगी रिपोर्ट

पीडि़ता के बयानों को लेकर असमंजस आज आएगी रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. पीजीआईएमएस के वार्ड 12 की यूनिट नंबर दो में एक मंदबुद्धि महिला मरीज से छेड़छाड़ का मामला पुलिस और प्रबंधन के लिए पेचीदा बन गया है। पुलिस हालांकि एक बार पीडि़ता के बयान ले चुकी है लेकिन महिला के मंदबुद्धि होने के चलते बयानों के लिए दोबारा मनोचिकित्सकों की मदद ली जाएगी।

वहीं, सोमवार को मेडिकल रिपोर्ट गायनी विभाग की ओर से सौंप दी जाएगी। पीजीआईएमएस थाना इंचार्ज एमआई खान का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उधर, प्रबंधन ने अब फैसला लिया है कि महिला मरीजों की देखभाल के लिए सिर्फ महिला सहायकों को ही लगाया जाएगा। इसके लिए यदि सामाजिक संस्था को भी सेवा करनी है तो उन्हें भी महिलाकर्मी को ही भेजना होगा।

मामले में पुलिस महिला की पुरानी केस हिस्ट्री का भी पता लगाएगी। अभी तक जांच में पुलिस को बताया गया है कि महिला को अनजान कहकर भर्ती कराया गया था। इसके चलते सामाजिक संस्था इसकी देखरेख की जिम्मेदारी संभाली रही थी। महिला को जब पीजीआईएमएस में लाया गया तो उसके हाथ और पैर में फैक्चर भी मिला और एक नुकीली चीज से गहरा घाव भी हैं। ऐसे में पहले भी उसके साथ क्या वारदात की गई है। इसका भी पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह है मामला : सात दिसंबर को हिसार के एक भट्ठे से वार्ड नंबर 12 के महिला यूनिट में एक मंदबुद्धि महिला को भर्ती किया गया था। महिला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल थी। सामाजिक संस्था के पुरुष सेवादार को निगरानी के लिए बोला था, उसी पर छेड़छाड़ का आरोप है।