- Hindi News
- प्रांतीय आर्य महासम्मेलन आज, जुटेंगे 25 हजार आर्य समाजी
प्रांतीय आर्य महासम्मेलन आज, जुटेंगे 25 हजार आर्य समाजी
रोहतक | आर्यसमाज का प्रांतीय महा सम्मेलन 8 फरवरी को दयानंद मठ में आयोजित किया गया है। शनिवार की देर तक तैयारी को अंतिम रूप दिया जाता रहा। इस मौके पर तीन चरण में होने वाले सम्मेलन में पाखंड खंडन, राष्ट्र रक्षा एवं भाषा एवं गोरक्षा मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में 25 हजार आर्य समाजियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। यह जानकारी आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के मंत्री रामपाल आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे से 9 बजे तक यज्ञ के साथ महा सम्मेलन का शुभारंभ होगा। प्रथम चरण में पाखंड खंडन सम्मेलन होगा, जिसकी अध्यक्षता आचार्य विजय पाल प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा करेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र कुमार कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार होंगे। मुख्य वक्ता वैदिक विद्वान धर्मपाल सभा प्रधान दिल्ली, डॉ. धर्मवीर कार्यकारी प्रधान परोपकारी सभा अजमेर, आचार्य सोमदेव, प्रो. ओम कुमार तथा भजनोपदेशक राम निवास आर्य संयोजक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी होंगे।दूसरे चरण में राष्ट्र रक्षा भाषा सम्मेलन होगा। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा रहेंगे। अध्यक्षता आचार्य बलदेव करेंगे। अंतिम चरण मेंं गोरक्षा सम्मेलन होगा, जिसकी अध्यक्षता आचार्य योगेंद्र आर्य करेंगे। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ होंगे। मंत्री रामपाल आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी 21 जिलों से आर्य समाज से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है।