जेई को मालूम नहीं चीफ इंजीनियर हैरान
हरियाणा पंचायतीराज के रोहतक मंडल के पांच जिलों के अधिकारियों की ली बैठक
भास्करन्यूज|रोहतक
गांवखांडा में ग्रामीण खेल स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं। इनकी चार दीवारी बनाई जा रही है, लेकिन एसडीओ की ओर से ही काम चल रहा है। इस बारे में जेई को भी इसकी जानकारी नहीं है। यानि जेई को कोई काम दिया ही नहीं गया। ये खुलासा शनिवार को जिला विकास भवन में हरियाणा पंचायतीराज के चीफ इंजीनियर शंकर जिंदल के सामने जब जेई ने किया तो वे भी हैरान हो गए।
उन्होंने तुरंत एक्सईएन की ओर देखते हुए बोला कि आखिर ये क्या हो रहा है। ऐसा कौन सा काम हो रहा है जो जेई के संज्ञान में ही नहीं है। इसके बाद जेई को आश्वस्त किया कि उन्हें काम की जानकारी जरूर मिलेगी।
इस बैठक में रोहतक मंडल के पांच जिलों रोहतक, करनाल, सोनीपत, पानीपत और झज्जर के पंचायतीराज विभाग के एक्सईएन, एसडीओ जेई ने शिरकत की। इस बैठक में चीफ इंजीनियर के गांवों में बने खेल स्टेडियमों की भी प्रगति रिपोर्ट के बारे में पूछा।
गांवमें बनेंगे थ्री पोंड सिस्टम
गांवमें अब गंदे पानी को खेती में लाने के लिए थ्री पोंड सिस्टम लगाया जाएगा। इसके जरिए गंदे पानी को साफ किया जाएगा और तीन तरह के तलाव तैयार होंगे। इसके बाद जो साफ पानी होगा, उससे बेहतर खेती ली जा सकेगी।
जिला विकास भवन में पचांयती राज की बैठक के दौरान मौजूद एसडीयो जेई (नीचे) बैठक करते अधिकारी।