- Hindi News
- किसानों ने गन्ना के भुगतान को लेकर डीसी के नाम ज्ञापन
किसानों ने गन्ना के भुगतान को लेकर डीसी के नाम ज्ञापन
रोहतक|किसान सभाजिला प्रधान प्रीत सिंह ने कहा कि जिले की दोनों शुगर मिलों में गन्ने की पेमेंट हर वर्ष 15 दिन के अंदर होती थी, अबकी बार लगभग ढाई महीने के करीब मिलों को चलते हो गया है। भुगतान होने के चलते किसानों को तंगी झेलनी पड़ रही है। परिणामस्वरूप गन्ना उत्पादक किसानों में भारी रोष है। किसान सभा मांग करती हैं कि बाकी बचे डेढ़ महीने की पेमेंट तुरंत करवाई जाए, ताकि किसान कर्जा लेने पर मजबूर हो।
आवारा पशुओं पर रोक लगाई जाए, ताकि खेती बचाई जा सके। खाद का प्रबंध समुचित तौर पर किया जाए, यूरिया सेल्स मैनेजर केवल यूरिया ही उपलब्ध करवाए। दूसरी चीजें बेचने पर रोक लगाई जाए। इसकी काला बाजारी पर रोक लगे। रोहतक में नेपाली युवती के साथ जो दुर्घटना हुई है उसके अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी करके सख्त सजा दी जाए। उन्होंनें बताया कि इसके साथ ही अखिल भारतीय किसान सभा किसानों की मांगों को लेकर 14 फरवरी को रोहतक में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जनसंघर्ष रैली में हिस्सेदारी करेगी माकपा महासचिव प्रकाश करात को ज्ञापन सौंपेगी।