- Hindi News
- पहली बार एमडीयू एलुमनी का चुनाव कराकर बनी समिति
पहली बार एमडीयू एलुमनी का चुनाव कराकर बनी समिति
एमडीयूमें तीन साल बाद गठित की गई समिति के लिए पहली बार चुनाव की नौबत अान पड़ी। 13 सदस्यों के चुनाव के लिए सर्वसम्मति से काम नहीं चला। एसोसिएशन में समिति के गठन के लिए 17 फार्म आए। इसमें से दो ने नामांकन वापिस ले लिया। बाकी बचे 15 में सेे अब 13 के चुनाव के लिए चुनाव करवाना पड़ा। चुनाव के लिए रिटर्निंग आॅफिसर प्रो. अमर सिंह वर्मा बनाया गया।
उनके नेतृत्व में हुए चुनाव के बाद सतपाल वधवा और सुशील जुनेजा को सबसे कम वोट मिले। चुनाव में हारने के बाद संगठन की कार्यकारी समिति के सदस्य तथा पदाधिकारी चुने गए।
येहै चयनित सदस्य
प्रो.अमर सिंह वर्मा ने बताया कि एमडीयू कार्यकारी समिति के लिए चयनित सदस्य में प्रो. सोनिया मलिक, जय भगवान राणा, डाॅ. अशोक खासा, नरेन्द्र सिंह, डाॅ. देवेन्द्र सिंह, डाॅ. महिपाल गिल, डाॅ. अनुराग खटकड़, डाॅ. मनोज कुमार, डाॅ. कुलदीप नारा, प्रो. कुलदीप छिक्कारा, डाॅ. सुरेन्द्र सिंह हुड्डा, डाॅ. राजेश कुमार कुंडू तथा मुकेश कुमार हुड्डा मौजूद रहे। एमडीयू के निदेशक एलुमनी प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि सर्वसम्मति से प्रो. कुलदीप छिक्कारा एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष, डाॅ. कुलदीप नारा सचिव, तथा डाॅ. राजेश कुमार कुंडू सह सचिव कोषाध्यक्ष चुने गए।
गौरतलब है कि पदासीन एमडीयू कुलपति स्वत: एलुमनी एसोसिएशन का अध्यक्ष होता है। प्रो. गिल ने जानकारी दी कि जल्द ही एलुमनी मीट का आयोजन भी किया जाएगा। यह बैठक डीडीई कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। इस चुनाव के लिए विधि विभाग के प्रोफेसर अमर वर्मा चुनाव अधिकारी रहे। चुनावी प्रक्रिया में सहयोग प्रो. राजीव कुमार, डाॅ. बालकिशन, सुशील कुमार एवं खैराती लाल ने दिया।