आईटीआई मैदान में ट्रेड फेयर शुरू
रोहतक। दैनिक भास्कर के सौजन्य से शहर की पुरानी आईटीआई मैदान में ट्रेड फेयर शुरू हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी इस ट्रेड फेयर को काफी नए ढंग से शुरू किया गया है। देशभर से आए हस्त शिल्पकार इस मेले में अपने विशेष उत्पादों को लेकर पहुंचे हैं। उनकी कला को देखकर कोई भी दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो सकता है।
इस मेले की खासियत ये है कि बच्चों के लिए यहां पर शानदार झूले, खरीदारी के लिए हजारों उत्पाद, आर्टिफिशयल ज्वेलरी, सहारनपुर फर्नीचर, असम के बेम्बू फर्नीचर, कश्मीरी शॉल, भागलपुरी सूट, पटियाला जूती, किचन आइटम भी शामिल किए गए हैं। यह मेला 10 दिन के लिए हैं और 15 फरवरी तक चलेगा।