सूक्ष्म ऋण वितरण पर दी जानकारी
रोहतक|पंजाब नेशनलबैंक की ओर से शनिवार को जिला विकास भवन के सभा कक्ष में सूक्ष्म ऋण वितरण समारोह किया गया। इसकी अध्यक्षता पीएनबी मंडल कार्यालय रोहतक के उप महाप्रबंधक आरके सलूजा ने की। इस समारोह में वीके गुप्ता, रंजना खरे, सहायक महाप्रबंधक रोहतक जिले की सभी शाखाओं के प्रबंधकों ग्राहकों ने भाग लिया। इस समारोह में डीआरआई स्कीम के अंतर्गत 274 व्यक्तियों को 60.50 लाख रुपए के ऋण वितरित किए गए। डीआरआई स्कीम के तहत ब्याज केवल 4 प्रतिशत पर ऋण दिया जाता है। समाज में जो भी निम्न श्रेणी में आता है।