नकल करने की ली शपथ
रोहतक | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेरड़ी में शनिवार को प्राचार्य राजपाल सिंह ने विद्यार्थियों को नकल रोको अभियान के तहत आगामी मार्च में होने वाली हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल करने की शपथ दिलवाई। विद्यार्थियों ने गांव में नकल रोको अभियान के तहत रैली भी निकाली। छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य राजपाल सिंह ने कहा नकल के माध्यम से पास होने वाले विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार मयी होता है। उन्होंने कहा कि वे नकल के माध्यम से परीक्षा तो पास कर लेने में कामयाब हो जाते हैं लेकिन नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं में फेल हो जाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से भी नकल रहित परीक्षाएं आयोजित करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का युग प्रतियोगिता का है। ऐसे हालात में विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में पूरा योगदान देना चाहिए।