पठानिया स्कूल में फैमिली टेलैंट शो
रोहतक | शहरके पठानिया स्कूल में फैमिली टेलैंट शो का आयोजन हुआ। इस मौके पर नर्सरी से कक्षा पांचवी तक के 25 विद्यार्थियों के दादा-दादी ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कोऑर्डिनेटर कंचन हुरिया ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने अपने दादा-दादी के साथ रैंप पर वॉक किया। इस दौरान पेरेंटस गोट टेलैंट मीस्टीरियस गेम्स का आयोजन भी हुआ। प्राचार्या वर्षा रानी ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी अंशुल पठानिया, सलाहकार तनवी पठानिया, निदेशक बीबी एस पठानिया मीनाक्षी सिंह, देवशी कपिल आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन प्रभा शर्मा ने किया।