पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति ने की दूसरी शादी पत्नी ने दर्ज कराया केस

पति ने की दूसरी शादी पत्नी ने दर्ज कराया केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक प|ी के होते हुए पति ने दूसरी शादी रचा ली। घर में सौतन के आने की भनक लगते ही प|ी ससुराल जा पहुंची, जहां से उसे भगा दिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुखपुरा चौक निवासी कुलदीप ने बेटी की शादी 10 मार्च 2002 को कुरुक्षेत्र निवासी रणवीर के साथ की थी। सपना का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद तक मामला ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष के लोग दहेज से असंतोष जताते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे। इसके चलते परिवार में अकसर झगड़ा रहता था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी होने पर ससुरालियों ने सपना के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।

घरमें जमकर हंगामा

सपनाअपना मायके में रह रही थी कि उसके पति ने इसी दौरान दूसरी शादी रचा ली। किसी के द्वारा पता चलने पर सपना ससुराल जा पहुंची और सौतन घर में लाने पर जमकर हंगामा किया। इस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से भगा दिया। सपना ने पुलिस को आपबीती सुनाई, जिसके बयान के आधार पर पुलिस ने पति रणबीर सास सोनिया सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

दहेज की मांग को लेकर घर से निकाला था, शहर के सुखपुरा चौक की रहने वाली है पीड़िता