पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान से हजारों का माल उड़ाया

दुकान से हजारों का माल उड़ाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | हरिसिंह कॉलोनी में दुकान का ताला तोड़ हजारों रुपए की नकदी अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह को घटना का पता चलने पर पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरि सिंह कॉलोनी निवासी सुरेश अपनी दुकान चलाता है। बीती रात चोरों ने उसकी दुकान का ताला तोड़ लेडीज सूट, इनवर्टर, बैटरी सहित करीब 25 हजार का सामान चोरी कर ले गए। सुबह को दुकान का ताला टूटा देख घटना का पता चल सका।