- Hindi News
- जाट कॉलेज में 71वीं वार्षिक खेलकूद स्पर्धाएं 26 से
जाट कॉलेज में 71वीं वार्षिक खेलकूद स्पर्धाएं 26 से
रोहतक। अखिलभारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय की 71वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं 26 27 फरवरी को कॉलेज के प्रांगण में होंगी। बुधवार को आयोजित कॉलेज स्पोर्ट्स बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
दो दिवसीय खेेलकूद प्रतियोगिताओं में खेलों की कई स्पर्धाओं का आयोजन होगा और अब तक हुई प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य एवं स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मलिक ने बताया कि कॉलेज के जो खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहते हैं, वे शारीरिक शिक्षा विभाग में संपर्क कर सकते हैं। बैठक में डॉ. दिलबाग कादियान, डॉ. रविदेव, डॉ. राजबीर गुलिया, डॉ. कपूर सिंह, डॉ. संगीता दलाल, डॉ. सूर्यप्रकाश, डॉ. कुलदीप नारा, डॉ. सुखबीर सिंह,डॉ. मनोज मलिक, डॉ. सुरेश मलिक, डॉ. सरोज बाला, डॉ. पीके खुराना, डॉ. जसमेर सिंह हुड्डा उपस्थित रहे।
रोहतक. जाटकालेज में शिक्षको की बैठक लेते प्रिंसिपल एसके मलिक।