रोहतक | जनसेवा संस्थान नि:शुल्क पब्लिक स्कूल में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के परम चैतन्य ने स्कूल के बच्चों को स्वच्छता के बारे में बताया। बच्चों ने भी स्वच्छता अपनाने की शपथ ली। इसके बाद भिवानी रोड पर स्कूल के सामने झाड़ू भी लगाई गई।