पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद ने लगाया रेलवे रोड वन वे से आर्थिक नुकसान का आरोप

पार्षद ने लगाया रेलवे रोड वन-वे से आर्थिक नुकसान का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। नगरनिगम वार्ड नंबर 15 के पार्षद एवं रेलवे रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान अजय जैन टाटू ने कहा कि रेलवे रोड़ को वन-वे करना तुगलकी फरमान है और रेलवे रोड के व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा रेलवे रोड पर वास्तविक समस्या अतिक्रमण की है। जहां दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाद तीन-2 फुट तक अवैध कब्जा कर रखा है और कई दुकानदारों ने पक्के निर्माण कर रखे है, जिस कारण रेलवे रोड़ पर जाम की स्थिति रहती है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के समक्ष कई बार आवाज उठाई जा चुकी है, परन्तु प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंगी। भाजपा पार्षद अजय जैन ने कहा कि पुलिस प्रशासन का रवैया जनप्रतिनिधियों शहर के व्यक्तियों के प्रति असहनीय है। प्रशासन जनता को सुविधा सुरक्षा देने के लिए है कि उन्हें प्रताड़ित करने के लिए। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन जनता के प्रति संवेदनशील बने नहीं तो वह रेलवे रोड के व्यापारियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करने को मजबूर होंगे।