हर इंसान में मौजूद है भगवान : डॉ. पंवार
रोहतक | हरइंसान में भगवान मौजूद है। इसलिए हम सबको मिलकर भगवान का सम्मान करना चाहिए। नेपाली युवती के साथ दरिंदगी की घटना की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। ये कहना है एमडीएन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. आरएस पंवार का। बुधवार को स्कूल में दरिंदगी की इस घटना के विरोध में पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों को महिला अत्याचारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मन में गलत विचारों को जगह देने और सुसंगति में ही बैठने की सलाह शिक्षकों ने दी। इस दौरान प्राचार्य ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।