एमडीयू की हॉकी टीम में विकास का चयन
रोहतक | पंजाबके लुधियाना शहर में 12 फरवरी से शुरू होने वाली नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में सैनी कॉलेज के उभरते हुए खिलाड़ी विकास सैनी का दूसरी बार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की हॉकी टीम में चयन हुआ है। विकास बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र है। अपने चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए विकास ने बताया कि वे सेंटर फारवर्ड खिलाड़ी के तौर पर टीम में खेलते हैं। हॉकी खेल के गुर उन्होंने मदवि में कार्यरत हॉकी कोच किशन सैनी से सीखे जो उन्हें पिछले 12 सालों से प्रशिक्षण दे रहे हैं। विकास ने अपने चयन का पूरा श्रेय अपने कोच को दिया है।