अदालत में युवक से मादक पदार्थ बरामद
रोहतक | अदालतपरिसर में सिविल लाइन पुलिस ने बुधवार को एक युवक से मादक पदार्थ बरामद किया। युवक के पास 75 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक से पूछताछ करने के लिए उसे थाने लाया गया। इस दौरान आरोपी की पहचान मोखरा गांव निवासी सुनील के रूप में हुई।