जेएलएन में 3 घंटे में मिले तीन शव
जेएलएननहर में रविवार को तीन घंटे में तीन शव मिलने से सनसनी का माहौल रहा। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे के बीच शिवाजी कॉलोनी अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में तीन शव मिले। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोई दस्तावेज या अन्य चीज मिल पाने के कारण किसी भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। दोनों थानों की पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। उधर तीसरा शव शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में कन्हेली रेलवे लाइन के पास जेएलएन में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नहर से निकलवाकर उसकी शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कोई दस्तावेज या अन्य चीज मिलने पर सफलता नहीं मिल सकी। जांच अधिकारी एसआई धर्मवीर ने बताया कि शव 30 वर्षीय युवक का है, जिसने लाल रंग की लाइनदार टीशर्ट पहनी थी। शक्ल से युवक के नेपाली होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई डेड हाउस भेज दिया है।
नग्न हालत में दो शव बरामद
अर्बनएस्टेट थाना पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि सोनीपत रोड स्थित गांव बोहर के पास जेएलएन नहर में दो शव पड़े हैं। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे एसएचओ राजेंद्र सिंह ने शवों को नहर से बाहर निकलवाया। दोनों शव नग्न हालत में थे, जबकि उनके शरीर पर कोई ऐसी कोई चीज या चिह्न नहीं मिला, जिससे उनकी शिनाख्त हो सके। पुलिस की मानें तो शव करीब 10 दिन पुराने हैं और पीछे से बहकर पहुंचे हैं। एसएचओ ने बताया कि एक शव की उम्र करीब 35 दूसरे की 50 साल से अधिक है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।