पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहृता की तलाश में होनी थी पंचायत, आरोपी परिवार फरार

अपहृता की तलाश में होनी थी पंचायत, आरोपी परिवार फरार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेढ़माह पहले शहर की गोपाल कॉलोनी की युवती का पड़ोसी युवक अपहरण कर ले गया था। लोगों के दबाव पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज भी कर लिया, लेकिन आज तक युवती का सुराग नहीं लगा सकी। शक आरोपी के पूरे परिवार पर था, इसलिए रविवार को इस मामले को लेकर पंचायत का होना था, लेकिन सुबह परिवार गायब मिला। डेढ़ माह में पुलिस द्वारा एक कदम भी बढ़ाने पर लोग आक्रोशित हो गए और गौकर्ण चौकी का घेराव कर दिया। पुलिस ने युवती की तलाश के लिए 15 दिन की मोहलत मांगी है, लेकिन लोग एक सप्ताह का अल्टीमेटम देकर लौट आए। गौरतलब है कि शहर की गोपाल कॉलोनी निवासी अमित दिसंबर 2014 में पड़ोस की एक युवती का अपहरण कर ले गया था।

सूचना देने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो लोगों को चौकी पर जाकर हंगामा करना पड़ा, जिसके चलते पुलिस को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा। डेढ़ माह के बीच में पुलिस युवती की तलाश तो दूर, उसके बारे में कोई सुराग भी नहीं लगा पाई। इसी दौरान कॉलोनीवासियों ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया कि युवक जहां भी हो उसे बुला लिया जाए। इसी मामले के लिए आठ फरवरी को पंचायत भी रखी गई, लेकिन सुबह को देखा तो पूरा परिवार गायब था।

मामले में पुलिस की कार्यशैली से गुस्साए युवती के परिजन अन्य कॉलोनीवासी पालिका बाजार प्रधान गुलशन निझावन के साथ चौकी पहुंचे। इस दौरान लोगों ने हंगामा किया, जिस पर पुलिस ने 15 दिन की मोहलत मांगी। उधर, गुलशन निझावन का कहना है कि अगर एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने युवती का पता लगाकर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो पुलिस को खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस ने मांगी 15 दिन की मोहलत, लोगों ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

रोहतक. गोकरणपुलिस चौकी में गोपाल काॅलोनी की छात्रा के लापता होने की शिकायत को लेकर प्रभारी से बातचीत करते व्यापारी परिजन।