पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएनएम के घर घुसे युवक

एएनएम के घर घुसे युवक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | फरमाणाचुंगी खेड़ी रोड स्थित एक मकान में शनिवार देररात दो युवक मंकी कैप पहनकर घुस गए। पीड़िता मकान मालकिन का कहना है कि युवकों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर वे उसके कानों की बालियों सहित दस हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। बास प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम के पद पर कार्यरत रोशनी बूढ़ी मां के साथ खेड़ी रोड किनारे मकान में रहती हैं। महिला का कहना है कि रात को करीब 1:30 बजे दो युवक उसके कमरे में दाखिल हुए।