महा-अभियान
सेक्टरवासी आए आगे, शपथ लेकर की सफाई
शहरको सुंदर बनाने के मकसद से दैनिक भास्कर द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में सेक्टरवासी रविवार को आगे आए। सेक्टर 3-4 की पुलिया पर विशेष तौर पर सेक्टर 4 की रेजिडेंट्स वेल्फेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की ओर से आए वरिष्ठ साथियों ने सहयोग देते हुए पुलिया की सफाई की। ऐसे में सेक्टरवासियों ने दोपहर के समय स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। इस दौरान सेक्टर 4 की आरडब्ल्यूए के प्रधान कर्नल राजेंद्र सुहाग, उपप्रधान महावीर राठी, प्रिंसिपल अजीत सिंह मलिक, प्रवक्ता सुरेश देशवाल, रायसिंह, भक्त सिंह नांदल, जेपी कादियान, जेएस भटनागर, दलबीर मेहरा, नवीन नारा, राजेश मलिक, सज्जन कुमार ईश्वर सिंह हुड्डा शामिल रहे।
बूस्टरस्टेशन में चलाया सफाई अभियान: मॉडलटाउन स्थित वाटर बूस्टर स्टेशन पर रविवार सुबह 9 बजे सफाई की गई। सफाई स्टेशन के अंदर मुख्य द्वार के आस-पास की गई। सफाई के दौरान शराब की खाली बोतलें भी मिली कई रेहड़ी कूड़ा इक्कठा करके जलाया गया। अभियान में यूथ इंडिया एसोसिएशन के डॉ. कपिल कौशिक, अमित, डॉ. मधुकांत, जेपी गौड़, योगाचार्य हरिओम कौशिक, डॉ. सरोज, सुन्दर श्याम शिकरी, कश्मीरी लाल, गौरव बुधवार, कृष्ण लाल, सुन्दर जेटली, विपुल, सरिता बत्रा, ओमप्रकाश, गोबिंद राम ज्ञानचंद मौजूद रहे।
{आप शहरमें गंदगी नहीं करेंगे इसका वचन दें। आप हमंे Rohtak I Promise लिख 09896975541 नंबर पर SMS करें। {आपवॉट्सएपके जरिए भी अपना वचन Rohtak I Promise लिखकर 09896975541 पर भेज सकते हैं। {अपनीसंस्था,संगठन या आरडब्लूए का पत्र इस वचन के साथ हमें mycleanrohtak@gmail.com पर ई-मेल कर सकते हैं। पाठक अपना नाम और पता अवश्य लिखें।
सांघी में भी अभियान
वहींगांव सांघी में भी डॉ. अंबेडकर युवा विकास समिति ने सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत गांव में डोर-टू डोर सफाई की गई। सभी को संदेश दिया गया कि सफाई करने से बीमारियां फैल रही है। इस मौके पर राकेश राठी, मनोज राठी, दीपक राठी, कैलाश, संदीप राठी, रामबिलास, जोगेंद्र, विशाल, संदीप, राहुल हरीश मौजूद रहे।
डबल फाटक स्थित बूथ में स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई करते यूथ इंडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी
सेक्टर चार स्थित पुलिया पर स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई करते सेक्टरवासी
कैसे स्वच्छ
बने अपना
रोहतक