डीजे बजने पर संचालक पर केस दर्ज
रोहतक | सेक्टर-1में घर के बाहर तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। डीजे के मामले में पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई है। पहला केस मॉडल टाउन में कम्युनिटी सेंटर संचालक के खिलाफ दर्ज किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-1 के मकान के बाद निर्धारित समयावधि के बाद और तेज आवाज में डीजे बज रहा है। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो मामला सच निकला। पहुंच ने डीजे संचालक अंबेडकर कॉलोनी निवासी राहुल रजत पर केस दर्ज किया है।