14 को शहीद दिवस मनाएगी हिंदू महासभा
रोहतक | अखिलभारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य रमेश मिश्र ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे का विरोध करते हुए कहा है कि यह पाश्चात्य सभ्यता का भारतीय संस्कृति को नष्ट करने के लिए किए जा रहे प्रचार का हिस्सा है। इसका विरोध देशभर में होगा। इस दिन को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाया जाता है। 14 फरवरी को ही शहीद भगत सिंह, राजगुरु को फांसी दी गई थी। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाएगा।