पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के संदिग्ध 3 बच्चे पहुंचे पीजीआई सैंपल लेकर भेजा घर

स्वाइन फ्लू के संदिग्ध 3 बच्चे पहुंचे पीजीआई सैंपल लेकर भेजा घर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीआईएमएसमें स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। रविवार को भी आपातकालीन विभाग में शहर के तीन बच्चे स्वाइन फ्लू की जांच कराने पहुंचे। इस दौरान डॉक्टरों ने उनका ब्लड सैंपल ले उन्हें घर वापस भेज दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों ने एहतियातन अपने सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। फिलहाल, वे सभी स्वस्थ्य हैं। खबर है कि इन बच्चों के पड़ोस में एक स्वाइन फ्लू मरीज की मौत हो गई थी। इसीलिए इनके परिजन जांच के लिए अस्पताल लेकर आए। बहरहाल, इन बच्चों के अचानक से सामने आने के बाद रोहतक शहर पर भी स्वाइन फ्लू की दस्तक दिख रही है।

इधर पीजीआई में अधिकारियों ने आपात बैठक की। चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में हुई बैठक के दौरान मरीजों के लिए वार्ड में बिस्तर बढ़ाने का निर्णय लिया गया। कार्यवाहक कुलपति डॉ. वीके जैन ने स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण दो नए वार्ड चयनित किए हैं। बैठक में कुलसचिव डॉ. सरला हुड्डा, कार्यकारी निदेशक डॉ. रोहताश यादव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक चौहान, मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ.पीएस गहलोत, डीएमएस डॉ. सुखबीर, डॉ. सविता सैनी, डॉ.जसमिंद्र डॉ. सन्नी ने हिस्सा लिया।

अधिकारियोंने जनता से की अपील

प्रबंधनने जनता से अपील की है कि पीड़ित व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण देखकर इलाज शुरू किया जाता है ज्यादा ही संदिगध मरीज को रिपोर्ट आने तक अलग रखा जाता है ताकि अन्य मरीजों को इंफेक्शन हो। इस बीमारी से डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन लक्षणों की पहचान कर जल्द से जल्द इलाज करवाना अहम है।