पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 फरवरी को खिलाई जाएगी कीड़े साफ करने की दवा

10 फरवरी को खिलाई जाएगी कीड़े साफ करने की दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | पेटके कीड़े साफ करने के लिए राज्य सरकार ने कृमि मुक्ति कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत 10 फरवरी को जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यक्रमों, सरकारी विद्यालयों एवं सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छह से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़े साफ करने वाली एल्बेंडाजोल दवाई नि:शुल्क प्रदान की जाएगी।

छूटेबच्चे 13 को पीएंगे दवा

डीसीशेखर विद्यार्थी ने कहा कि 10 फरवरी को जो बच्चे दवाई लेने से किसी कारणवश छूट जाएंगे, ऐसे सभी बच्चों को 13 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। यह कार्यक्रम राष्ट्रीयस्तर पर चलाया जा रहा है और प्रदेशस्तर पर इस कार्यक्रम का संचालन स्वास्थ्य विभाग हरियाणा कर रहा है। जो बच्चे बीमार हैं अथवा किसी भी प्रकार की चिकित्सीय देखरेख में हैं उन्हें यह दवा नहीं दी जाएगी। गैर नामांकित बच्चे भी निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्र में जाकर यह दवा ले सकते हैं। इस कार्यक्रम के बारे में निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम अथवा आशा वर्कर से भी जानकारी ली जा सकती है।