पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतक सहित राज्य के 37 डॉक्टरों का तबादला

रोहतक सहित राज्य के 37 डॉक्टरों का तबादला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतकसहित राज्य के 37 डॉक्टरों के तबादले कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ये आदेश जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश भी दे दिए हैं। विभाग के इस फैसले के बाद डॉक्टरों में भागमभाग मच गई है। 6 फरवरी को जारी इस आदेश में शहर के वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर को राहत मिली है। इसका कारण सेक्टर 3 स्थित पोलीक्लिनिक में तैनात डॉ. गुरुदत्त शर्मा को एसएचएफटीसी रोहतक और वहां तैनात डॉ. सुषमा को पोलीक्लिनिक भेजना है, जबकि अन्य शहरों में तैनात डॉक्टरों को दूर-दराज भेज दिया गया। हालांकि इस आदेश में 4 डॉक्टरों के आदेश निरस्त करने की भी सूचना है। इनमें अंबाला सिविल अस्पताल के डॉ. अाशीष कुमार, पंचकूला की डॉ. सुमन वर्मा, डाबली के एसएमओ डॉ. महिंद्र कुमार और फरीदाबाद की डॉ. शिखा के नाम शामिल हैं।

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रामनिवास ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों के स्थानातंरण का आदेश जारी किया। शुक्रवार को जारी इस आदेश की जानकारी जिला सिविल सर्जन सभी प्राथमिक केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई। इसके बाद डॉक्टरों का पलायन प्रारंभ हुआ। गौर की बात है कि इससे पहले भी विभाग 112 डॉक्टरों के एकसाथ तबादले कर चुका है। 24 अक्टूबर 2014 को प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद विभाग की ओर से डॉक्टरों के तबादले की ये तीसरी सूची जारी हुई है।

भिवानी को मिले तीन डॉक्टर

स्वास्थ्यविभाग द्वारा तबादले करने के बाद हिसार के सरकारी अस्पताल को नया वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर मिला, जबकि भिवानी पहुंचे तीन डॉक्टरों में से दो नए पदों पर तैनात हुए। इनके अलावा पंचकूला, अंबाला सिटी और सिरसा को भी तीन-तीन डॉक्टर मिले। हालांकि झज्जर और नारनौल को एक-एक डॉक्टर ही मिल सका।