- Hindi News
- राजस्थानी थीम में रंगे प्रोफेसर विद्यार्थी
राजस्थानी थीम में रंगे प्रोफेसर विद्यार्थी
राजस्थानके रंग समेटे और राजस्थानी व्यंजनों की महक बिखेरते हुए बुधवार को एमडीयू के इंस्टीट्यूट आॅफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में रंगीलो राजस्थान राजस्थानी थीम लंच किया गया। आईएचटएम के प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने राजस्थान के सतरंगी छठा में इस कार्यक्रम को रंग दिया।
रंगीलो राजस्थान पधारो म्हारे देश कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमडीयू के शैक्षणिक मामलों की अधिष्ठाता प्रो. सुनीता मल्होत्रा रहीं। प्रो. सुनीता मल्होत्रा ने कहा कि इस तरह के विशेष कार्यक्रम के आयोजन से भारत की सांस्कृतिक विविधता मुखरित होती है। पयर्टन उद्योग तथा सत्कार उद्योग के विस्तार के दृष्टिकोण से इस प्रकार के इवेंट बेस्ड कार्यक्रम का बहुत अधिक महत्व है। ऐसे कार्यक्रमों से विश्वविद्यालय कैंपस लाइफ में उमंग जगती है। इस विशेष कार्यक्रम में बीकानेर स्वीट्स के प्रमुख सत्यपाल राजपुरोहित विशिष्ट अतिथि रहे।
निदेशक आईएचटीएम डाॅ. आशीष दहिया ने कहा कि रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में एक्टीविटी बेस्ड लर्निंग की प्रथा को बढ़ावा देना है। डाॅ. दहिया ने जानकारी दी कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय व्यंजन पर आधारित कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रबंधन विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. नीलम जैन, प्राक्टर प्रो. एसपी खटकड़, निदेशक, यूआईएलएमएस गुडगांव प्रो प्रीत सिंह, निदेशक करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट प्रकोष्ठ प्रो कुलदीप सिंह छिकारा डीन, कालेज डेवलपमेंट कांउसिल प्रो इंदिरा ढुल, निदेशक, यूनिवर्सिटी कैंपस स्कूल प्रो सोनिया मलिक, प्रो अमर वर्मा, प्रो प्रताप सिंह कादयान, प्राचार्या डाॅ. मंजू वत्स, उप कुलसचिव चतर सिंह, सहायक कुलसचिव तिलक राज आहूजा, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, पीआरओ पंकज नैन, आईएचटीएम के प्राध्यापक डाॅ. रणबीर सिंह, डाॅ. अनूप कुमार, डाॅ. गोल्डी पुरी, सुमेघ समेत प्राध्यापक, शोधार्थी, स्टाफ सदस्य, एवं विद्यार्थी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए राजस्थानी गीत नृत्य
आईएचटीएमके विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में राजस्थानी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन निहाल, मोहित बाल्याण तथा तरुण चावला ने किया। विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ थीम पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। रंगीलो राजस्थान कार्यक्रम में कचौड़ी, पापड़ की चूरी, मिर्ची वड़ा, पंचमेल दाल, खिलवा दाल, कढ़ी, गोविंद गट्टा, तरी वाली सब्जी, अमरूद की सब्जी, आलू मंगोड़ी सब्जी, बाटी, मेथी-बाजरा पूडी, गट्टा पुलाव, मालपुआ तथा बादाम का हलवा सरीखे व्यंजन परोसे गए।
रोहतक. एमडीयूके आईएचटीएम विभाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी नृत्य करते विद्यार्थी साथ में खड़े शिक्षकगण।