- Hindi News
- पेंशन को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक 22 फरवरी को
पेंशन को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक 22 फरवरी को
रोहतक | प्रदेशकी भाजपा सरकार द्वारा पेंशनरों की मांगों को पूरा किए जाने को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ 22 फरवरी को सुबह 11 बजे से छोटूराम धर्मशाला में बैठक करेगी। संघ के प्रधान प्रेम सिंह सैनी ने बताया कि बैठक में सरकार के विरुद्ध चलाए जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव से पूर्व भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनते ही पेंशनरों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। संघ ने पंजाब के तर्ज पर पेंशन लागू करने, 28 वर्ष सेवा के बाद पूरा लाभ समेत मेडिकल भत्ता की सुविधा दिए जाने की मांग की थी लेकिन अभी तक इस संबंध में प्रदेश की सरकार ने किसी तरह की पहल नहीं की गई है।