पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में आग से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दहशत

दुकान में आग से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दहशत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावरहाउस के निकट एमडीयू के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कार एसेसरीज की दुकान में मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से आसपास के दुकानदारों में काफी देर तक दहशत का माहौल रहा। दुकान के अंदर रखे कई सामान जलकर खाक हो गए। दुकान समस्त भारतीय पार्टी के बेरी हल्का प्रत्याशी दीपक की बताई जा रही है।

रात पौने दस बजे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से धुंआ उठने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। घटना स्थल से सौ मीटर दूर स्थित पावर हाउस जाकर लोगों ने बिजली सप्लाई काे बंद कराया। मौके पर पहुंची दाे फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से आग बुझाने का काम होने लगा। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि दो कमरों की दुकान भीतर से इंटर कनेक्ट होने और दुकान का शटर बंद होने के कारण आग पर काबू पाने में समय लगा। हथौड़े से पहले एक शटर तोड़कर आग बुझाने का कार्य शुरू हुआ। बाद में ताला तोड़कर दूसरे शटर काे ऊपर किया गया। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान के भीतर का सामान जल गया। पड़ोसी दुकानदारों ने घटना की सूचना दीपक और बगल की फोटो स्टेट की दुकान के मालिक सुनील को फोन से दे दी थी।

रोहतक. दुकानमें शार्ट सर्किट से लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेेड के कर्मचारी।