जावा टैक्नोलॉजी पर कार्यशाला कल
जावा टैक्नोलॉजी पर कार्यशाला कल
रोहतक | एमडीयूका कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन विभाग 18 सितंबर को सुबह 9 बजे जावा टैक्नोलॉजी विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन करेगा। विभागाध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यशाला में लियो इंफोटेक, दिल्ली के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को जावा टैक्नोलॉजी के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यशाला विभाग के विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल में वृद्धि करने में सहायक होगी।