पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल में फिर मिला मोबाइल फोन

जेल में फिर मिला मोबाइल फोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | सुनारियांजेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात चैकिंग के दौरान जेल में बंद कैदी के पास मोबाइल मिला। शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। सुनारियां जेल में बीती रात बैरकों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। बैरक नंबर तीन में तलाशी के दौरान यहां बंद कुख्यात कैदी मकड़ोली निवासी ओमबीर के कब्जे से मोबाइल, सिमकार्ड बैटरी बरामद हुई। सुरक्षाकर्मियों ने जेल अधीक्षक को सूचना दी, जिन्होंने शिवाजी कॉलोनी पुलिस को मौके पर बुला लिया। मोबाइल को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

मिलाई करने वालों के चेहरे होंगे कैद

आएदिन जेल में मोबाइल मिलने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आईजी ने निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार अब कैदियों से मिलाई करने आने वाले लोगों की फोटोग्राफी की जाएगी। यह प्रक्रिया लागू कर दी गई है। इसके लिए जेल के मुख्य द्वार पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। आईजी ने रेंज के रोहतक, सोनीपत, झज्जर पानीपत के पुलिस अधीक्षकों को समय-समय पर जेल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।