हिंदी पखवाड़े में निकाली जाएंगी रैलियां
रोहतक | नेहरूयुवा केंद्र की ओर से मंगलवार को हिंदी पखवाड़ा के तहत संगोष्ठी की गई। इसमें जिले के पांच ब्लाकों के 15 युवा क्लबों के 35 युवाओं ने भाग लिया। हिंदी के महत्व हिंदी विषय के प्रयोग के बारे में प्रेरित किया गया। जिला युवा समन्वयक मधु चौधरी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा विभिन्न क्लबों में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी लेखन भाषण का आयोजन किया जाएगा और रैली भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम 14 सितंबर से 28 सितंबर तक गांव चुलियाणा, सांघी, सिंहपुरा, रिठाल, रिटौली, अटायल आदि गांवों में किया जाएगा।